कितने दिन, चार, आठ, दस, फिर बस
रास अगर आ गया कफस, फिर बस
जम के बरसात कैसे होती है
हद से बाहर गयी उमस फिर बस
तेज़ आंधी का घर है रेगिस्तान
अपने खेमे की डोर कस, फिर बस
हादसे, वाक़यात, चर्चाएँ
लोग होते हैं टस से मस, फिर बस
सब के हालात पर सजावट थी
तुम ने रक्खा ही जस का तस, फिर बस
थी गुलामों की आरजू, तामीर
लेकिन आक़ा का हुक्म बस, फिर बस
सौ अरब काम हों तो दस निकलें
उम्र कितनी है, सौ बरस, फिर बस
प्रोडक्ट के संभावित मूल्य
-
गत 20 वर्षों की आयुर्वेदिक साधना के दौरान मैने विभिन्न रोगों से बचाव और
उपचार के लिए सैकड़ों औषधियों का निर्माण किया है जिनमे रसायन भी हैँ। रसायनो
का निर्म...
5 दिन पहले
