लोग जिसका खा रहे हैं
क्या उसी का गा रहे हैं
चढ़ गयी इन पर भी चर्बी
आइने धुंधला रहे हैं
नेग, बख्शिश, भीख, तोहफे
पाने वाले पा रहे हैं
आप भी गंगा नहायें
खून क्यों खौला रहे हैं
पेट दिखलाना था जिनको
पीठ क्यों दिखला रहे हैं
इन फकीरों से सबक लो
इनमें कुछ राजा रहे हैं
अपने कद को हद में रखना
पेड़ काटे जा रहे हैं
प्रोडक्ट के संभावित मूल्य
-
गत 20 वर्षों की आयुर्वेदिक साधना के दौरान मैने विभिन्न रोगों से बचाव और
उपचार के लिए सैकड़ों औषधियों का निर्माण किया है जिनमे रसायन भी हैँ। रसायनो
का निर्म...
6 दिन पहले
